नयागांव। नशे के प्रभाव से कांसल गांव के एक युवक मनीष की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों की जांच के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। नयागांव एसएचओ सतनाम सिंह के अनुसार कांसल निवासी हैप्पी सिंह की शिकायत के बाद एएसआई अश्वनी कुमार ने एक डॉक्टर की जांच करवाई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आरोपी अविनाश के विरुद्ध नयागांव थाने में पर्चा दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी अविनाश को कोर्ट में पेश कर उसको जेल भेज दिया है। मामले में हैप्पी सिंह का कहना है कि उसने खुद अविनाश के क्लीनिक में जाकर देखा तो कई युवक नशा कर रहे थे। उसको देखते ही सभी वहां से भाग गए। संवाद