फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ससुराल में युवक ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां /बनूड़। बनूड़ थाने के अंतर्गत गांव मनौली सूरत में 23 वर्षीय युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बनूड़ थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि मंगू सिंह निवासी नारायणगढ़ जिला अंबाला की शादी गांव मनौली सूरत में हुई थी। वह ढाई माह से अपने ससुराल में ही रह रहा था। उन्होंने बताया कि युवक ने दोपहर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने पति को पंखे से लटका देखकर मामले की सूचना परिजनों और बनूड़ पुलिस को दी। थाना प्रमुख ने बताया कि जब परिजनों और गांव वालों ने उसे पंखे से उतारा, तो उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें