फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फर्नीचर मार्केट में युवक को पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना की फर्नीचर मार्केट में शनिवार दोपहर को करीब दस लड़कों के एक ग्रुप ने रॉड, डंडों और तलवार से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। पीड़ित हमलावरों से बचने के लिए दुकानों में दौड़ लगाता रहा, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

वीडियो भी वायरल हो गया है। हमलावरों की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच थी। दुकानदार राम भेज ने बताया कि मार्केट में अक्सर ही नाबालिग रोजाना गुंडागर्दी करते हैं। दुकानदारों ने बताया कि बीती रात दस बजे यहां पर तेजधार हथियारों से लैस कुछ लड़के खड़े थे। शनिवार दिन में भी यही लोग एक युवक को पीटते नजर आए।
युवक अपने का इनके चंगुल से छुड़ाकर भागता नजर आया लेकिन इन लोगों ने उसको फिर पकड़ लिया। इस संबंध में पुलिस चौकी के प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि झगड़े की उनको कोई जानकारी पनहीं है। अगर कोई शिकायत आएगी तो हम उसकी जांच करके कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें