फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वेडिंग रिसॉर्ट की पार्किंग में युवक पर लाठी-रॉड से हमला, दोनों पैर टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना लाइट प्वाइंट के निकट स्थित एक वेडिंग रिसॉर्ट की पार्किंग में मामूली कहासुनी के बाद 39 वर्षीय युवक पर कथित तौर पर 10-11 लोगों ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पंचकूला निवासी जितेंद्र के दोनों पैर गंभीर रूप से टूट गए। चिकित्सकों को ऑपरेशन कर दोनों पैरों में लोहे की रॉड डालनी पड़ी। घायल का उपचार सेक्टर-6 सिविल अस्पताल, पंचकूला में चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जितेंद्र ने बताया कि 12 जुलाई की रात वह अपने दोस्तों अरुण, संदीप, कुलदीप और मनीष के साथ बलटाना स्थित वेडिंग रिसॉर्ट में शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब पौने 12 बजे शराब के ठेके के सामने उसकी एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद वह व्यक्ति 10-11 लोगों को लेकर लौटा और सभी ने लाठी व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उसके पैरों, हाथों, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को उसके दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया और वह कुछ हमलावरों को पहचानता है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें