पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाने वाली अतिरिक्त पंजाबी विषय की परीक्षा के लिए केवल 17 अक्तूबर तक ही दाखिला फार्म भर जाएंगे।
दाखिला फार्म भरने की आखिरी तिथि में अभी तीन दिन शेष हैं। बोर्ड ने तय किया है कि तय समय अवधि के बाद किसी को भी दाखिला फार्म भरने का छूट नहीं दी जाएगी।
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त पंजाबी कक्षा दसवीं के स्तर की होगी। परीक्षा के लिए सारा शेड्यूल तैयार कर लिया गया है।
परीक्षा इसी माह आयोजित की जाएगी। 29 और 30 अक्तूबर को परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए पूरे राज्य में एक ही सेंटर फेज-8 स्थित पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की बिल्डिंग में बनाया गया है।
परीक्षा हाल तक पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न आए।
इसके चलते दोनों दिन परीक्षा सुबह 11 बजे से दो बजे तक होगी। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से भी हासिल की जा सकती हैं।
24 को वेबसाइट पर ही रिलीज होंगे रोल नंबर
बोर्ड द्वारा परीक्षा में बैठने वाले लोगों को रोल नंबर उनके घर के पते पर नहीं भेजे जाएंगे।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर ही अपलोड किए जाएंगे।
वहीं से ही विद्यार्थियों को रोल नंबर हासिल करने होंगे। इसके अलावा बोर्ड द्वारा रिजल्ट भी वेबसाइट पर ही घोषित किया जाएगा।
इसके बाद विद्यार्थियों के घर के पते पर सर्टिफिकेट भेजे जाएंगे।