फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘निगम चुनाव की नैया पार लगाने को चाहिए योगी आदित्यनाथ का सहारा’

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। केंद्र की ओर से पारित किए गए कृषि के नए तीन कानूनों के कुछ जगह विरोध के चलते नगर निगम चुनाव में उतरे भाजपा के उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार का पाठ पढ़ाने के लिए पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा शहर पहुंचे। उन्होंने पार्टी उम्मीदवार को कहा कि वह चुनावी क्षेत्र में डटकर प्रचार करें। जबकि बैठक में भाजपा के नेताओं ने मांग रखी कि उत्तर प्रदेश के सीएम योग आदित्यनाथ को मोहाली समेत पंजाब में चल रहे निकाय चुनाव में प्रचार के लिए बुलाया जाए। इससे जहां पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं, कार्यकर्ताओं के अंदर भी जोश भर जाएगा। इस मौके पर सीनियर नेताओं ने कहा कि वह उनकी मांग को पार्टी हाईकमान के सामने रखेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में कुछ जगह भाजपा के नेताओं का विरोध हुआ था। इसके बाद पार्टी के सूबा सचिव सुभाष शर्मा शहर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-71 पार्टी के कार्यालय में सभी उम्मीदवरों से करीब ढाई घंटे की बैठक की। इस पर उन्होंने उन्हें जीत के फार्मूले और लीडरशिप के गुण सिखाए। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां जानबूझकर भाजपा को निशाना बना रही हैं। सभी उम्मीदवार पूरी लगन से काम करें। भाजपा के सीनियर नेता अरुण शर्मा ने कहा कि निगम चुनाव में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलाया जाए। उनका एक कार्यक्रम शहर में करवाया जाए। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। हालांकि नेताओं ने कहा कि उनकी कोशिश है कि भाजपा का कोई भी सीनियर नेता का एक कार्यक्रम करवाया जाएगा। जहां तक प्रत्येक वार्ड में सीनियर कार्यकर्ता व सदस्य की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिससे चुनाव प्रचार में दिक्कत न आए। इस मौके पर भाजपा के सूबा कार्यकारी सदस्य सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का सम्मान करने वाली पार्टी है। इसके साथ ही उन्हें चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को लोगों की तरफ से पूूरा सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि पार्टी में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में पूरा जोश है। इस बार बड़ी गिनती में उम्मीदवार चुनाव में जीत हासिल करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ नेता संजीव वशिष्ट, किसान मोर्चा के उप प्रधान जगदीप सिंह औजला, पूर्व पार्षद अशोक झा, अरुण शर्मा, प्रकाशवति, रमेश वर्मा, सोहन सिंह, अनिल कुमार गुड्डू, अमरजीत सिंह गिल, एडवोकेट प्रेमजीत सिंह भुल्लर समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें