फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सिल्वी पार्क में बनेगा योग शेड

विज्ञापन
फेज-10 स्थित सिल्वी में बन रहा पार्क। संवाद
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम ने लोगों की मदद के लिए योग शेड बनाने का फैसला लिया है। सबसे पहले निगम फेज-10 स्थित सिल्वी पार्क में योग शेड बनाएगा। इसके लिए नगर निगम मोहाली ने पूरी तैयार कर ली है। अगले दो माह में पार्क में योग शेड की सुविधा मुहैया हो जाएगी। शेड बनने से योगाभ्यास करने वाले व्यक्तियों को धुंध और बारिश के दिनों में दिक्कत नहीं आएगी। जानकारी के मुताबिक पुडा अब गमाडा ने कई साल पहले सिल्वी पार्क बनाया था। अब यह पार्क नगर निगम मोहाली के अधीन है।
विज्ञापन

यह पार्क शहर के प्रमुख पार्कों में से एक है। यहां पर ओपन एयर थिएटर और ओपन जिम भी है। पार्क में रोजाना काफी संख्या में लोग सुबह शाम सैर करने के लिए के आते हैं। पिछले काफी समय से पार्क में योगा शेड बनाने की मांग चली आ रही थी। सिल्वी पार्क में बनाए जाने वाले योग शैड आयरन के ढांचा से तैयार किया जाएगा। पार्क की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए फ्रेम का प्रयोग किया जाएगा। योगाभ्यास करने वाले लोगों के लिए बड़ी सुविधा होगी। इस शेड को तैयार कराने के कार्य पर करीब 16.93 लाख रुपए खर्च होंगे।




नगर निगम शहर के अलग-अलग पार्कों में लोगों की सहूलियत के लिए योगा शैड बनाने जा रहा है। सबसे पहले सिल्वी पार्क में शैड बनाया जाएगा। इसके बाद अन्य पार्कों में शैड बनाए जाएगें। -अमरजीत सिंह सिद्धू, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें