फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-5 के ग्रीन पार्क में योग शिविर आयोजित, महिलाओं ने किए योगासन

विज्ञापन
विज्ञापन
योग शिक्षिका शुभांगी श्रीवास्तव ने करवाया अभ्यास, नियमित योग करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन


मोहाली। स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक शांति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को फेज-5 स्थित ग्रीन पार्क में योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग शिक्षिका शुभांगी श्रीवास्तव ने महिलाओं को विभिन्न आसनों की सही तकनीक सिखाई। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास शरीर को सक्रिय रखने, तनाव कम करने और मानसिक शांति बनाए रखने में सहायक है। महिलाओं को सांस लेने और छोड़ने की सही विधि भी बताई गई। उन्होंने सलाह दी कि योग करते समय अपनी शारीरिक क्षमता का ध्यान रखें और आसान आसनों से शुरुआत करें। साथ ही संतुलित खानपान, पर्याप्त नींद और नियमित शारीरिक गतिविधि अपनाने पर जोर दिया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित योग के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें