फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: यशवती गर्ग की मरणोपरांत आंखें दान

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। रोटरी क्लब खरड़ के माध्यम से यशवती गर्ग (81) पत्नी स्व. धर्म चंद गर्ग की आंखें दान करवाई गईं।
विज्ञापन

क्लब के डोनेशन मोटिवेटर हरप्रीत सिंह रेखी ने बताया कि सुबह सरोज बाला ने रोटरी क्लब खरड़ को सूचना दी कि यमुना अपार्टमेंट में बुजुर्ग महिला यशवती गर्ग का निधन हो गया है। तभी रोटरी क्लब की टीम उनके पास पहुंची और उनके बेटे विकास गर्ग, जो आर्य समाज खरड़ के अध्यक्ष भी हैं, उनकी आंखें दान करने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन

परिवार की सहमति के बाद रोटरी क्लब की ओर से पीजीआई के नेत्र विभाग से मुकेश वर्मा और अमृतपाल की टीम को आमंत्रित किया गया। उसने घर आकर आंखें लेने की प्रक्रिया पूरी की। रोटरी क्लब के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह और सचिव परविंदर सिंह सैनी ने परिवार के इस जज्बे को सलाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें