मोहाली। गमाडा के फेज-8 स्थित कार्यालय में नवनिर्मित रिसेप्शन सेंटर में काम शुरू हो गया है। लोगों को यहां स्थापित विभिन्न काउंटरों के माध्यम से सेवाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। मोहाली प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धवन के नेतृत्व में एसोसिएशन की एक टीम ने शुक्रवार को गमाडा के नए रिसेप्शन सेंटर का दौरा किया और वहां नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। एसोसिएशन के महासचिव डीपी सिंह आहलूवालिया ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धवन के नेतृत्व में एसोसिएशन ने गमाडा के अधिकारियों से संपर्क कर यहां एक आधुनिक रिसेप्शन सेंटर की मांग की थी, इस पर गमाडा द्वारा कार्रवाई की गई और इस नए रिसेप्शन सेंटर का काम शुरू कर दिया गया और अब यह सेंटर चालू भी हो गया है। इस अवसर पर एमपीसीए के कोषाध्यक्ष हरप्रीत सिंह लेहल, मनजीत सिंह, तरनप्रीत सिंह और संजीव भी मौजूद थे।