पिंजौर। जेजेपी प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा ने बेरघाटी से धामसू तक सड़क बनाने का शुभारंभ किया। जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि गुरचरण अंबका, देवेंदर सिंह सरपंच मल्लाह ने बताया कि इस सड़क की हालत बहुत खराब थी, इस कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी बहुत परेशानी होती थी। बच्चे जंगल के रास्ते पैदल स्कूल जाने को मजबूर हो रहे थे। तीन करोड़ की लागत से बनने वाले करीब चार किलोमीटर लंबी इस सड़क को 12 से बढ़ाकर 18 फीट चौड़ा किया जाएगा। रिटेनिंग वॉल और नाले का निर्माण भी होगा। दमदमा ने कहा कि कालका विधानसभा में नई सड़कों के निर्माण के साथ सुधारीकरण का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं। इस मौके पर निर्मल नानकपुर, मयंक लांबा पार्षद, प्रीतम मंडावाला, राजिंदर दमदमा, कृष्ण सरपंच केदारपुर, भीमसेन सरपंच ढालूवाल, ओमपाल शर्मा पूर्व सरपंच नाला, श्याम लाल नंदपुर, रजनीश शर्मा धामसू, खेमू धामसू, प्रताप सिंह राणा मल्लाह नंबरदार, टेक चन्द पंच, चेतन शर्मा पंच, धर्मपाल शर्मा धामसू व ग्रामीण मौजूद रहे।