फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड की चारदीवारी बनाने का काम हुआ शुरू, करीब 48 लाख रुपए की आएगी लागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। काफी लंबे समय से लटक रहा बिशनपुर डंपिंग ग्राउंड की चहारदीवारी का काम शुरू हो गया है। इस चारदीवारी में हर 6 फीट की दूरी पर सीमेंट के मजबूत पिलर खड़े किए जा रहे हैं। हर पिलर की लंबाई 8 फीट है। वह पिलर 2 फीट जमीन के नीचे चला जाता है और 6 फीट बाहर रहता है। दोनों पिलरों के बीच की जो 6 फीट की दूरी है उनमें सीमेंट के मजबूत स्लैब डाले जा रहे हैं। ताकि कूड़े के दबाव से दीवार पीछे की ओर ने गिर जाए।
विज्ञापन

नगर परिषद जीरकपुर के म्युनिसिपल इंजीनियर चरणपाल सिंह ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड चारों तरफ से खुला होने के कारण यहां पर आवारा पशुओं का जमावड़ा हो जाता था। पीछे की तरफ लगती सुखना चो में भी डंपिंग ग्राउंड का कचरा गिर रहा था। इसे रोकने के लिए यहां पर चार दिवारी करने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया इस चारदीवारी को बनाने का कुल बजट 48 लाख रुपए के आसपास है। यह बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाएगी। इस दीवार के बनने से यहां पर आवारा पशुओं के अंदर आने पर अंकुश लगेगा जिससे कचरा इधर-उधर नहीं फैलेगा।

डंपिंग ग्राउंड के साथ लगती जमीन के मालिकों ने अपने स्तर पर बना ली थी दीवार

डंपिंग ग्राउंड के बिल्कुल साथ कुछ किसानों की खेती वाली जमीन लगती है। डंपिंग ग्राउंड में आने वाले पशु उन किसानों की जमीन में घुस जाते थे और उनकी फसल को बर्बाद कर देते थे। इस कारण कई बार किसानों ने यहां पर रोष-प्रदर्शन भी किया था। नगर परिषद से यहां पर दीवार बनाने की गुहार भी लगाई गई थी। फिर भी नगर परिषद ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन

इससे परेशान होकर उन्होंने अपनी जमीन और फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए डंपिंग ग्राउंड की तरफ अपनी दीवार बना ली थी। नगर परिषद की ओर से जो यह दीवार बनाई जा रही है, उसे पीछे से उस दीवार के साथ जोड़ दिया जाएगा जो जो दीवार किसानों ने खुद बनवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें