मोहाली। महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को कैन सर्वाइव - पिंक पर्पल प्रॉमिस’ अभियान की शुरुआत की। यह पहल स्तन कैंसर सहित अन्य कैंसर की समय पर जांच, प्रारंभिक पहचान और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू की गई है। कार्यक्रम में रानी ब्रेस्ट कैंसर ट्रस्ट (आरबीसीटी) की मैनेजिंग ट्रस्टी बित्तू सेफीना संधू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने एक विशेष कैंसर स्क्रीनिंग कूपन जारी किया, जिसके तहत ट्राइसिटी की महिलाओं को रियायती दरों पर जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार, डायरेक्टर यूरो-ऑन्कोलॉजी और डॉ. कर्नल अर्विंदर कौर हीर, कंसल्टेंट गायनोकॉलॉजी एवं गाइन-ऑन्को भी शामिल रहे। संवाद