फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महिलाओं ने तीज के रंग में रंगा शिक्षा बोर्ड का परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का परिसर तीज के पारंपरिक रंगों में रंगा नजर आया। बोर्ड की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने पारंपरिक पंजाबी अंदाज़ में तीज का पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में संस्कृति, लोकगीत, नृत्य और विरासत की अद्भुत झलक देखने को मिली। इस सांस्कृतिक आयोजन की मुख्य अतिथि पंजाब सरकार की पहली महिला पशुपालन निदेशक संगीता तूर रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने इस प्रयास की सराहना कर कहा कि दफ्तर के व्यस्त माहौल के बीच संस्कृति से जुड़ा ऐसा आयोजन हमारी परंपराओं को जिंदा रखने का अनूठा प्रयास है। उन्होंने पंजाबी विषय विशेषज्ञ परमिंदर कौर को विशेष बधाई दी। तूर ने कहा कि समाज को अपनी विरासत से जोड़ने के लिए ऐसे प्रयास प्रेरणादायक हैं। यह अगली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखने में सहायक भी है। कार्यक्रम में पंजाबी लोकगीत, सोलो डांस और गिद्दा की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘गिद्दा मेरी जान कुड़े’ जैसे पारंपरिक गीतों पर थिरकती महिलाओं ने समा बांध दिया। इसके साथ ही संधारा की रस्म भी की गई।



विरासती साज-सज्जा बनी खास आकर्षण
मंच की सजावट भी दर्शकों के लिए किसी विरासती दृश्य से कम नहीं थी। मथानियां, चक्कियां, चर्खे, पंखे और फुलकारी जैसे पारंपरिक पंजाबी प्रतीकों से सजे मंच ने कार्यक्रम को जीवंतता दी और पंजाबी लोकसंस्कृति की झलक पेश की। डिप्टी सचिव डॉ. गुरमीत कौर और डिप्टी डायरेक्टर नवनीत कौर ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इसे पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने वाला अनूठा प्रयास बताया। कार्यक्रम के अंत में संगीता तूर ने कहा कि हमारी संस्कृति और मातृभाषा पंजाबी को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजनों को हर साल आयोजित किया जाना चाहिए। यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता और पहचान से जुड़ा दायित्व भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें