फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शिक्षा विभाग की महिला कर्मचारियों ने मनाई तीज, बोलियां पाकर गिद्दा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्कूल शिक्षा निदेशालय डीपीआई (माध्यमिक) और डीपीआई (प्राथमिक) पंजाब की महिला कर्मचारियों और अधिकारियों ने वीरवार को ‘धीआं तीज दियां’ का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। हर साल की तरह इस बार भी आयोजित कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों के साथ-साथ महिला अधिकारी भी शामिल हुईं। सभी ने बोलियां पाकर गिद्दा डाला और पंजाबी गीतों पर भंगड़ा किया। इसके साथ ही पंजाब की संस्कृति को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में डीपीआई सेकेंडरी, डीपीआई प्राइमरी और एससीआरटी की डायरेक्टर सरबजीत कौर, पीसीए महिला अधिकारी रूपाली टंडन, सुपरिटेंडेंट बलजिंदर, पीए आशा, अनिता सागर, रमन, रीना, गुरसेवक सिंह और दलजीत सिंह का सहयोग रहा। इस आयोजन में पीए आशा और पीए रतन भूषण का विशेष योगदान रहा।

सरबजीत कौर ने बताया कि विभाग में यह लगातार 8वां तीज कार्यक्रम था। हमें अपनी संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम न केवल आपसी मेलजोल बढ़ाते हैं, बल्कि तनाव भरे माहौल से बाहर निकालने में भी मददगार होते हैं। इस कार्यक्रम में पहुंचे मेहमानों को फुलकारी भेंट कर सम्मानित किया गया। महिला मेहमानों ने भरोसा दिलाया कि वे हर साल ऐसे आयोजनों में शामिल होंगी। सभी ने माना कि आज के समय में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूरी हैं और तीज, जो बेटियों का त्योहार है, उसे मनाने में कोई पीछे नहीं रह सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें