मोहाली। गांव जगतपुरा में 22 वर्षीय मोहम्मद रूबील ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सोते समय उसने यह कदम उठाया। सुबह उसके भाई ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फेज-6 मॉर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखा। मृतक चार महीने पहले शादीशुदा था, लेकिन पत्नी के जाने के बाद वह डिप्रेशन में था। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच कर रही है।