फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 108 एंबुलेंस में महिला का सफल प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। डेराबस्सी में 108 एंबुलेंस सेवा की टीम ने एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया है। महिला ने एंबुलेंस में ही एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद मां और नवजात को अस्पताल में भर्ती किया गया। डेराबस्सी के मलाकपुर गांव की 29 वर्षीय सोनिया देवी को प्रसव संबंधी आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा की मदद मिली। यह घटना 14 नवंबर की रात करीब 11:10 बजे हुई। एंबुलेंस में तैनात आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन रविंदर सिंह और चालक दविंदर सिंह ने महिला को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई। प्रसव के बाद मां और नवजात को आगे की जांच और उपचार के लिए उप-मंडल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया गया। 108 परियोजना प्रमुख मनीष बत्रा ने इस घटना पर बात की। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर सहायता पहुंचाना उनकी टीम की प्राथमिकता है। एंबुलेंस कर्मचारी गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को सुरक्षित चिकित्सा सुविधा देने के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं। यह सेवा जीवनरक्षक साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें