डेराबस्सी। डेराबस्सी-बरवाला मार्ग स्थित गुप्ता चिकन के सामने बीती रात एक ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार एक महिला की मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ के धनास गांव निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह कल शाम करीब साढ़े पांच बजे अपनी पत्नी सरबजीत कौर (42) के साथ एक्टिवा पर घर से गांव खेड़ी जट्टा जा रहे थे। जब वह गुप्ता चिकन बरवाला रोड डेराबस्सी पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक चालक ने उनको टक्कर मार दी। इसमें दोनों सड़क पर गिर गए। उनकी पत्नी ट्रक के पिछले टायरों की चपेट में आ गई। इससे उसे काफी चोटें आईं, लेकिन वह बच गई। उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हरजिंदर सिंह के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।