फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बरवाला रोड पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक को पीछे से ट्रक ने मारी साइड, महिला के ऊपर से गुजरे पहिये चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन


डेराबस्सी। बरवाला रोड पर शनिवार रात करीब पौने नौ बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। मृतका की पहचान 49 वर्षीय रेनू खुशवाह निवासी बालाजी नगर, डेराबस्सी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रेनू अपने पति दिनेश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर डेराबस्सी की तरफ आ रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को साइड मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और रेनू सड़क की तरफ गिर गई, जबकि उसका पति दूसरी तरफ जा गिरा। इसी दौरान ट्रक के पहिये सड़क पर गिरी रेनू के ऊपर से गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। हालांकि, लोगों ने पीछा कर उसे मीट मार्केट के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू करवाया। मौके पर पहुंचे एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें