फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़क हादसे में घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड पर बीते 13 सितंबर की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहीं दो महिलाओं को रौंद दिया था। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक ने पीजीआई में इलाज के दौरान शुक्रवार रात दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान रानी (48) निवासी गांव चंगेरा के रूप में हुई है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक रानी के पति राम करन निवासी गांव चंगेरा ने बताया कि उनकी पत्नी रानी (48) अपनी चाची गुरमीत कौर और बेटी दीपू के साथ रोजाना साढ़े छह बजे जीरकपुर स्थित वीआईपी रोड पर घरों में काम करने जाती थी। 13 सितंबर को जब तीनों सुबह सात बजे पटियाला रोड पार कर रहीं थीं तो बनूड़ की तरफ से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने रानी और गुरमीत कौर को जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों सड़क पर गिर गईं। राहगीरों ने दोनों को चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 में भर्ती करवा जहां डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान रानी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें