फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महिला को दहेज के लिए परेशान किया, सात लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मटौर थाना पुलिस ने एक महिला को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में उसके ससुराल पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज किया है। इस मामले में सेक्टर-70 की रहने वाली पीड़ित महिला तानिया आहूजा ने मटौर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने महिला के पति सन्नी, हिमांशु (जेठ), निशा (जेठानी), माया देवी (सास), दिव्या (ननद), दीपक (जीजा) सभी निवासी रॉयल इम्पायर सोसाइटी, पीरमुछल्ला ढकोली और एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई लखवीर सिंह ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं और इनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

तानिया ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसकी शादी 23 सितंबर, 2023 को सन्नी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका ससुराल परिवार उसे दहेज के लिए तंग परेशान करने लगा था। 16 नवंबर को उक्त आरोपी फैसला करने के लिए सेक्टर-70 में उनके घर पर आए थे। यहां उन्होंने उसके और उसके परिवार के साथ झगड़ा किया और उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। बाद में सभी के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें