फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांसल में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कांसल में एक महिला ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय पार्वती के रूप में हुई है जिसका दो साल का एक बेटा भी है। वह मूलरूप से नेपाल के रहने वाली थी। मृतका को सबसे पहले उसके पति ने ही देखा था। सूचना मिलने पर नयागांव थाने की पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतका मानसिक तौर पर कुछ समय से परेशान थी। पति के मुताबिक वह दुकान पर काम करने के लिए गया था। लेकिन उसका मोबाइल घर पर ही रह गया था ऐसे में जब वह वापस घर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। जब उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसकी पत्नी फंदे से झूल रही थी। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें