खरड़। छज्जूमाजरा रोड पर मॉडल टाउन में एक घर में महिला ने बुधवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार मृतका सुखदीप कौर अपने पति शरणजीत सिंह और पांच बेटियों के साथ मॉडल टाउन की कोठी नंबर-105 में रहती थी। पति-पत्नी दोनों ही शूटर रह चुके हैं। इस केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि सुखदीप कौर और परिवार के सभी लोग घर पर ही थे। शाम को करीब 4 बजे सुखदीप कौर ने घर की पहली मंजिल पर जाकर अपने पति के लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली और उसकी माैके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर खरड़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस वीरवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।