फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महिला ने सातवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पति के खिलाफ केस

Fri, 24 Feb 2023 02:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने सातवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पति के खिलाफ केस
विज्ञापन

मोहाली। फेज-11 स्थित मोहाली क्लब की सातवीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में फेज-11 थाना की पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर उसके जीजा के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान राम अवतार निवासी फेज-11 के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता चंद्र प्रकाश हाल निवासी गांव पहरा जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सरोज (32) की शादी 2008 में राम अवतार से हुई थी। वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ फेज-11 में रहती थी। उसका जीजा आए दिन शराब पीकर बहन से मारपीट करता था। उसे 21 फरवरी को सुबह करीब साढ़े नौ बजे जीजा ने फोन करके कहा कि उसकी बहन सातवीं मंजिल से कूद गई है और वह उसे अस्पताल लेकर जा रहा है। जब वह अपनी पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के साथ दिल्ली से मोहाली पहुंचा तो पता चला कि उनकी बहन ने जीजा राम अवतार से तंग आकर सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। इस पर उन्होंने जीजा के खिलाफ केस दर्ज करवाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें