नयागांव। इलाके में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। वह रोज किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला वार्ड 15 से सामने आया है जहां गली में शाम के समय घूमने निकली महिला पर अचानक वहां घूम रहे कुत्ते ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि महिला कटने से बच गई क्योंकि जैसे ही गली के कुत्ते ने महिला के मुंह पर हमला किया तो उसके जबड़ों में महिला की शॉल आ गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने महिला को बचाया। इस घटना में महिला ने बताया कि जब उस पर हमला हुआ था तो कुत्ते का पंजा उसकी आंख तक भी आया था लेकिन उसे नजर का चश्मा लगने से पंजा आंख में लगने से बच गया लेकिन आंख के नीचे चोट लग गई है। वार्ड 15 के पार्षद के बेटे राजबीर ने बताया कि नगर परिषद को वह कई बार पत्र लिखकर जल्द कुत्तों के बढ़ते आतंक पर उचित कदम उठाने को कहा चुके हैं लेकिन परिषद के पास न गली के और न ही पालतू कुत्तों की रोकथाम के लिए कोई प्रावधान नहीं है।