महिला की एक टांग पूरी तरह टूट गई है, वहीं उसकी बेटी के पैर में भी फ्रेक्चर आया है। ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया हैं और घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जीरकपुर में गुरुवार को रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा हो गया। के-एरिया लाइट प्वाइंट पर दोपहर एक बजे एक महिला अपने भाई को राखी बांधने ढकोली आ रही थी। इस दौरान एक ट्रक चालक ने एक्टिवा पर सवार मां-बेटी पर अगला टायर चढ़ा दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। महिला की एक टांग पूरी तरह टूट गई है, वहीं उसकी बेटी के पैर में भी फ्रेक्चर आया है। ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया हैं और घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।