फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही से इलाज नहीं करवाने पर पत्नी की मौत, पति पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पत्नी का सही तरीके से इलाज नहीं करवाने के मामले में मटौर थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गौतम के रूप में हुई है। पुलिस ने उस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मटौर थाने के एसएचओ नवीन पाल सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच चल रही है। इस संबंधी उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली नीतू ने पुलिस को शिकायत दी है। नीतू ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन अंशिका की शादी फेज-7 के रहने वाले गौतम के साथ हुई थी। नवंबर 2021 में उसकी बहन की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। इसके बाद पता चला कि बीमारी के दौरान उसके पति ने अंशिका का सही तरीके से उसका इलाज नहीं करवाया था। इस वजह से उसकी मौत हो गई है। इस मामले में एसएसपी ने मामले की जांच करवाई तो आरोपी गौतम के खिलाफ सही से इलाज नहीं करवाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें