मोहाली। दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी पति की पहचान अजय कुमार वासी जिला जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नंदनी निवासी फेज-1 ने बताया कि उसकी शादी उक्त आरोपी के साथ 2018 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति उसे दहेज के लिए मानसिक रूप से परेशान करने लगा और कई बार तो उसके साथ मारपीट भी करता था। इसकी शिकायत उसने एसएसपी कार्यालय में दी। शिकायत की जांच वुमन सेल इंचार्ज द्वारा की गई। इसके बाद जांच की रिपोर्ट एसपी (हेडक्वार्टर) के पास भेजी गई, जिसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।