फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बस में चढ़ते समय बुजुर्ग का साढ़े चार तोले का सोने का कड़ा उड़ा ले गईं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहाना बस स्टैंड पर भीड़ का फायदा उठाकर वारदात, तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सोहाना बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय भीड़ का फायदा उठाकर तीन अज्ञात महिलाओं ने एक बुजुर्ग के हाथ से साढ़े चार तोले का सोने का कड़ा उतार लिया। पीड़ित की शिकायत पर सोहाना थाना पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुराली निवासी 70 वर्षीय दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सीटीयू से सेवानिवृत्त हैं और 10 मार्च को किसी काम से मोहाली आए थे। काम निपटाने के बाद दोपहर करीब एक बजे वह सोहाना बस स्टैंड से सीटीयू की लोकल बस में चढ़ने लगे।
विज्ञापन

दर्शन सिंह के अनुसार इसी दौरान दो महिलाएं उनके आगे खड़ी हो गईं, जबकि एक महिला उनके दाहिने तरफ आकर खड़ी हो गई। जैसे ही उन्होंने बस में चढ़ने की कोशिश की, महिलाओं ने उन्हें घेरकर रास्ता रोक लिया। उसी समय बस से सवारियां उतरने लगीं, जिससे वहां भीड़ बढ़ गई।
आरोप है कि इसी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर दाहिनी तरफ खड़ी महिला ने उनके हाथ से सोने का कड़ा उतार लिया। उन्हें इस बात का पता घर पहुंचने पर चला। चोरी हुआ कड़ा करीब साढ़े चार तोले सोने का बताया गया है।
बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर महिलाओं की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और मौके की सीसीटीवी फुटेज भी पेन ड्राइव में सौंप दी।
विज्ञापन

सोहाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई तलविंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें