फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बेटे ने पैसे देने से मना किया तो पिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव दाऊं के रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक व्यक्ति की पहचान वीर बहादुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी अपने बेटे की ओर से पैसे नहीं देने को लेकर लड़ाई हुई थी, उसकी बातों से आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली है। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वीर बहादुर परिवार के साथ गांव दाऊं में रहता था। वह अपने जेब खर्च के लिए बेटे पर निर्भर था। वीरवार को उसने बेटे से 1800 रुपये मांगे थे, लेकिन बेटे ने मना कर दिया। इस बात से वह काफी आहत हुए और कमरे में चले गए। इसके बाद रात को उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिवार के सदस्य उन्हें उठाने गए तो वह कमरे में फंदे से लटके हुए थे। उन्होंने तुंरत पुलिस को फोन किया, पुलिस ने आकर शव नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें