फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा करने से रोका तो दी जान से मारने की धमकी, छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जमीन पर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मुनीष मित्तल निवासी देहरादून ने बताया कि उसकी देहरादून में दवाइयां बनाने की फैक्टरी है और सिंघपुरा में उनका एक प्लॉट है।
विज्ञापन

18 जनवरी को उन्हें जानकारी मिली कि सिंघपुरा में उनकी जमीन पर नगीना, शहनाज, संदीप कोहली निवासी सेक्टर-9 चंडीगढ़, कृष्ण पाल, गुरनाम सिंह निवासी भांखरपुर और नितिन निवासी अमृतसर यह सब मिलकर उनके प्लॉट पर जबरन अवैध कब्जा कर रहे हैं। जब वह सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो वह लोग वहां मौजूद थे। जब उनसे कारण पूछा तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनमें से गुरनाम सिंह और नितिन को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। जबकि इस मामले में अभी अन्य चारों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें