फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाबालिग बहन से छेड़छाड़ का किया विरोध तो आरोपी ने चाकू से चार वार किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी इलाके में एक भाई को उसकी बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोपी ने चाकू से चार वार कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने थाना बलौंगी में इरादा कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सन्नी सिंह बलौंगी निवासी है। गंभीर रूप से घायल बिहार निवासी राहुल कुमार लिफ्ट लगाने का काम करता है। उसके अनुसार 14 नवंबर की रात करीब 10 बजे वह आंबेडकर कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास सन्नी सिंह से बात करने गया था। राहुल ने पुलिस को बताया कि सन्नी उसकी नाबालिग बहन को लंबे समय से परेशान करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां भी देता था। राहुल ने बयान में कहा कि जब वह सन्नी को समझाने पहुंचा तो आरोपी गाली-गलौच करने लगा और अचानक जेब से तेजधार चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने उसके दिल के पास, बाईं बगल और पीठ पर चार वार किए। इससे उसकी आंतें तक बाहर आ गईं। घटना के बाद राहुल के ममेरे भाई सन्नी आर्या और विशाल उसे तुरंत सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली लेकर पहुंचे। वहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार जांच में हमले की पुष्टि होने पर आरोपी सन्नी सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 115(2), 126(2) और 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें