संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। इन्कार करने पर दोस्त की जेब से 7500 रुपये छीनकर भागे आरोपी के खिलाफ मटौर थाना पुलिस ने झपटमारी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गुरचरन सिंह उर्फ चन्नी निवासी गांव मटौर के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायतकर्ता अंकित बिदलाना निवासी गांव रामनगर जिला करनाल ने बताया कि वह कुछ समय से गांव मटौर में रह रहा है और आइवरी टावर सेक्टर-70 में सिक्योरिटी गार्ड है। वह अपने घर से निजी काम के लिए गया था। रास्ते में उसे उसका दोस्त गुरचरन सिंह उर्फ चन्नी जेडी होटल के पास मिल गया। वह उसे पहले से जानता है। चन्नी ने उससे पैसों की मांग की लेकिन उसने पैसे देने से इन्कार कर दिया। चन्नी ने उसके साथ हाथापाई की और जेब में रखे 7500 रुपये निकालकर फरार हो गया। उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद चन्नी के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।