फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाजार में शराब पीने से रोका तो एसएचओ से की हाथापाई, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बाजार में शराब पीने से रोकने पर सोहना थाने के एसएचओ से हाथापाई कर वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-105 के राहुल अरोड़ा, खरड़ के हरपाल सिंह, फेज-1 के अरुण दीप, सेक्टर-99 के साहिल अरोड़ा समेत एक अन्य के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ इंस्पेक्टर सिमरन सिंह ने सोहाना पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-221 (किसी सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालना अपराध है) और 132 (सरकारी कर्मचारी को उसके काम से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया था। एक आरोपी अभी भागा हुआ है, उसकी तलाश तलाश जारी है।
इंस्पेक्टर सिमरन सिंह ने बताया कि वह अपने क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्होंने सेक्टर-79 के बाजार में एक रेस्तरां (कटानी ढाबा) के सामने कुछ लोगों को शराब पीते देखा। पास पहुंचकर उनको ऐसा करने से रोका और बताया कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना मना है। एसएचओ के अनुसार सभी आरोपियों ने उनको गाली देनी शुरू कर दी। इंस्पेक्टर सिमरन ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो वे हाथापाई पर उतर आए। आरोपियों ने उनकी वर्दी पर हाथ डाला। इसमें उनकी वर्दी कंधे से फट गई। उन्होंने मौके पर फोर्स बुलाई और गिरफ्तार कर आरोपियों को सोहाना थाने ले गए। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें