मोहाली की मंडियों में अब तक 99198 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। वहीं, किसानों को 130 करोड़ एक लाख रुपये की अदायगी की जा चुकी है। शेष अदायगी को भी जल्द करने की हिदायतें जारी की गईं हैं। यह जानकारी डीसी डीएस मांगट ने दी। उन्होंने बताया कि मंडियों में पहुंचने वाले गेहूं की सौ फीसदी खरीद की जाएगी। जिले की मंडियों में अब तक 28283 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है। शेष रहती 2352 मीट्रिक टन गेहूं की चुकाई के तुरंत आदेश जारी किए गए हैं। पनग्रेन व पंजाब एग्रो की तरफ से मंडियों में पहुंचे सौ फीसदी गेहूं की लिफ्टिंग की जा चुकी है।
एफसीआई ने खरीदे गए गेहूं की 97 फीसदी, पंजाब स्टेट वेयर कारपोरेशन ने 96 फीसदी, पनग्रेन ने 95 फीसदी, मार्कफैड ने 93 फीसदी, पनसप ने 82 फीसदी, पंजाब एग्रो की ओर से 93 फीसदी गेहूं की अदायगी की जा चुकी है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले की सारी मंडियों में पनग्रेन ने 22081 मीट्रिक टन, मार्कफैड 20502 मीट्रिक टन, पनसप 11949 मीट्रिक टन, पंजाब वेयर हाउस 11161 मीट्रिक टन, पंजाब एग्रो में 9425 मीट्रिक टन, एफसीआई 16417 मीट्रिक टन व व्यापारियों ने 7663 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है।