फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चचेरे भाई की लड़ाई में समझौता करने गया, हुआ हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-7 में जिम से लौट रहे व्यक्ति के साथ पड़ोस के लड़को ने की मारपीट, चचेरा भाई बचाने गया तो तेजधार हथियार से किया हमला। इस हमले में घायल के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता लगा है कि घायल के सिर पर छह टांके लगे हैं। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी। फेज-7 निवासी जयदेव ने बताया कि उसका चचेरा भाई, बुधवार शाम जिम से घर लौट रहा था। तभी बीच रास्ते में उसे पड़ोस के कुछ लड़के मिल गए, जो उसके साथ बदतमीजी करने लगे, जब उसने उन्हें रोकना चाहा तो वह उसे पीटने लगे। बचाव में वह भी उनके साथ हाथापाई कर घर पर आ गया। इसके कुछ देर बाद करीब 15 लड़के उसके घर के बाहर तेजधार हथियार लेकर खड़े हो गए, जब जयदेव उन लड़को को समझाने के लिए गया तो उन्होंने उस पर ही हमला कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें