फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हाईलैंड पार्क हाई राइज सोसाइटी के पास जलभराव, संक्रामक बीमारी की आशंका, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नाभा पभात सड़क पर मौजूद हाईलैंड पार्क हाई राइज सोसाइटी के फ्लैटों के पास नियमों को ताक पर रखकर एक ईंट-भट्ठा चलाया जा रहा है। रिहायशी क्षेत्र में इस ईंट-भट्ठे से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण फैलने के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई प्रकार की समस्याएं हो रहीं हैं। जब भी यह भट्ठा चलता है तो इसमें से निकलने वाले धुएं के कारण सोसाइटी में रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है। बहुत से लोगों को एलर्जी के कारण छींकें, नजला, जुकाम और आंखों से संबंधित समस्या हो जाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा यह ईंट-भट्ठा जो कि हाईलैंड पार्क हाई राइज सोसाइटी के पार्क की दीवार के बिल्कुल साथ लगती है, वहां आजकल बारिश का पानी भरा हुआ है। इस तालाब में कई बार तो भट्टे में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को नहाते भी देखा गया है। यहां पर भरा पानी कभी भी सोसाइटी के पार्क की दीवार को नुकसान पहुंचा सकता है। इस पानी में मलेरिया के मच्छर पनपने का खतरा बना हुआ है। मलेरिया और डेंगू की संभावना के मद्देनजर सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि अगर जलभराव की समस्या का निदान नहीं किया गया तो सोसाइटी के लोगों के लिए यह बहुत नुकसानदायक हो सकता है।


हो सकती हैं बीमारियां
ईंट-भट्ठा रिहायशी क्षेत्र में नहीं होना चाहिए। यह ईंट-भट्ठा बिल्कुल साथ होने के कारण सोसाइटी के निवासियों को समस्याएं पैदा कर रहा है। यहां पर भरा हुआ बारिश का पानी भी कई प्रकार की बीमारियों का कारण बन सकता है। -राजीव कक्कड़, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, हाईलैंड पार्क हाई राइज सोसाइटी
विज्ञापन



ईंट-भट्ठा हटाना चाहिए
हमारी सोसाइटी के बिल्कुल साथ जो ईंट भट्ठा लगा हुआ है, प्रदूषण विभाग को इसकी जांच करके इसे यहां से हटवाना चाहिए। इस ईंट-भट्ठे के धुएं से फैलते प्रदूषण के कारण हमारी सोसाइटी के लोगों को कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही है। - राजेश गुप्ता, निवासी हाईलैंड पार्क पार्क हाई राइज सोसाइटी

फैल सकती हैं बीमारियां
आजकल मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां फैल रहीं हैं, यह रुके पानी के ऊपर पलने वाले मच्छर के कारण फैलते हैं। ईंट-भट्टे की जमीन में भरे हुए पानी के कारण हमारी सोसाइटी में ऐसी बीमारियां फैल सकती हैं। -प्रशांत श्रीवास्तव, हाईलैंड पार्क हाई राइज सोसाइटी


कल ईंट-भट्टे पर टीम भेजकर चेक करवा लिया जाएगा और वहां पर रुके पानी को जल्द निकालने संबंधी निर्देश भट्ठा मालिक को दिए जाएंगे। - सुखविंदर सिंह, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन



लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए मौका चेक करवा लिया जाएगा और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - नवतेज सिंगला, एक्सईएन, प्रदूषण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें