फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलटाना में लो प्रेशर से पानी की सप्लाई

Mon, 04 Apr 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ जीरकपुर
विज्ञापन
जल संकट - फोटो : file photo
विज्ञापन
बलटाना में पानी की सप्लाई लो प्रेशर से हो रही है। इस कारण स्थानीय लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि नगर काउंसिल की ओर से सप्लाई होने वाला पानी किचन तक नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन


पानी को टंकी तक पहुंचाने के लिए मोटर का सहारा लेना पड़ता है। लोगों ने बताया कि एक तरफ पानी के लिए हर माह बिल का भुगतान करते हैं, वहीं पानी टंकी में चढ़ाने के लिए मोटर लगाकर अलग से बिजली खर्च करनी पड़ती है।

सैणी विहार फेज-3 में रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की सप्लाई पहले टंकी से होती थी। तब पानी छत पर बनी टंकी तक पहुंच जाता था। बीते वर्षों पानी की सप्लाई टंकी की बजाय ट्यूबवेल से जोड़ दी गई है, पानी अब किचन तक भी नहीं पहुंचता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों को नगर काउंसिल कार्यालय में जाकर कई बार शिकायत दी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
- माधुरी सिंह, निवासी बलटाना।

पानी की सप्लाई लो प्रेशर से हो रही है। पानी किचन तक नहीं पहुंचता, इस कारण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
-नीना, निवासी बलटाना।

अभी जो पानी की सप्लाई की जा रही है, उसमें गंदगी रहती है। साफ पानी के लिए घर में आरओ लगवाना पड़ा।
-राजबाला, निवासी बलटाना।

गर्मियों के लिए स्थानीय प्रशासन को पहले ही पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। ताकि लोगों को परेशानियां न झेलनी पड़े।
-बबली, निवासी बलटाना। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें