फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलटाना के सैनी विहार में सात दिन से नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
सैनी विहार में पानी की सप्लाई न आने पर रोष जताते लोग। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ना शुरू हुई है, वैसे-वैसे बलटाना के सैनी विहार फेज-तीन में पानी का संकट भी बढ़ने लगा है। यहां सात दिन से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सड़क से महज एक फुट ऊंचाई पर नल लगा हुआ है, लेकिन इसमें भी पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। इसके अलावा पहली और दूसरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों के लिए समस्या तो और भी गंभीर है। इस संबंधी कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। लोगों ने कहा कि आम दिनों में बिना मोटर चलाए ग्राउंड फ्लोर तक भी पानी नहीं पहुंचता है, तो गर्मियों में समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
क्या कहते हैं लोग..
हर मौसम में समस्या
एक सप्ताह से सप्लाई की पानी नहीं मिल रही है। गर्मी आते ही पीने वाले पानी का संकट ज्यादा गहराने लगता है। यह समस्या सर्दी, गर्मी व बरसात हर मौसम में बरकरार रहती है। इसके समाधान के लिए नगर परिषद कार्यालय के कई बार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - शालिनी, सैनी विहार फेज-तीन बलटाना, जीरकपुर।
विज्ञापन

गर्मियों में होता है बुरा हाल
आठ साल से हम सैनी विहार फेज-तीन में रह रहे हैं। शुरू से ही यहां पानी की समस्या बरकरार है। इतने सालों में पहली और दूसरी मंजिल पर कभी पानी चढ़ते हुए नहीं देखा। गर्मी के दिनों में तो और भी ज्यादा बुरा हाल हो जाता है। ग्राउंड फ्लोर तक पानी नहीं पहुंचना मुश्किल हो जाता है। - उषा, निवासी सैनी विहार फेज-तीन, जीरकपुर।
चलानी पड़ रही मोटर
कई सालों से कॉलोनी में पानी की समस्या है। इसके समाधान के लिए तीन, चार साल में पूर्व एमसी प्रधान से कई बार मिले हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया हैं। वर्तमान में हालात ऐसे बन गए हैं कि बिना मोटर चलाए लोगों को पानी भी नसीब नहीं हो रहा हैै। - आरएस रावत, निवासी सैनी विहार फेज-तीन बलटाना जीरकपुर।
खराब हो रहे हालात
तीन साल से ग्राउंड फ्लोर पर मोटर चलाकर पानी की आपूर्ति हो रही है, जबकि नल सड़क से महज एक फुट की ऊंचाई पर है। सात दिन से ऐसे हालत और खराब हो रहे हैं। अब तो मोटर चलाने के बाद भी ग्राउंड फ्लोर तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। - राय सिंह बिष्ट, निवासी सैनी विहार फेज-तीन, बलटाना जीरकपुर।
मामला संज्ञान में आ गया है। कर्मियों को भेजकर जांच करवाई जाएगी कि लोगों के घरों तक पानी क्यों नहीं पहुंच पा रहा है। - संदीप तिवाड़ी, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें