फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-8 में पानी की पाइपलाइन टूटने से पानी की किल्लत, विभाग ने भेजे टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-8 में पंजाब पुलिस हाउसिंग कांप्लेक्स में चार दिन पहले पानी की पाइपलाइन टूटने से पानी की किल्लत होने से लोग परेशान थे। विभाग की ओर से भेजे जा रहे पानी के टेंकरों से काम चलाना पड़ रहा है। वहीं, पीने के लिए पानी की बोतलें भी लोग खरीदकर पीने को मजबूर हैं। वहीं, विभाग के अनुसार पानी की सप्लाई ठीक कर दी गई है और कम प्रेशर की वजह से दिक्कत आ रही है। जो कुछ ही समय के अंदर ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फेज-8 में पंजाब पुलिस के कर्मचारियों की सरकारी हाउसिंग सोसाइटी है। इसमें करीब 100 से ज्यादा परिवार रहते हैं। इस सोसाइटी में फेज-8 पुलिस स्टेशन, वुमन पुलिस स्टेशन, सीआईडी कार्यालय और विजिलेंस का कार्यालय भी हैं। सोसाइटी में पिछले चार दिनों से पानी की पाइप लाइन टूटने के कारण पानी के लिए हाहाकार मच गई थी। जिसके बाद जल सप्लाई विभाग ने तुरंत पानी के टैंकर भेजे ताकि लोगों को परेशानी न आए। शनिवार शाम को विभाग के अनुसार पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई थी।
इस संबंधी जल सप्लाई विभाग के एक्सईएन माइकल ने बताया कि पुलिस हाउसिंग कांप्लेक्स में पास सड़क बनाने का काम चल रहा है, इस कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसे ठीक कर दिया गया है और सप्लाई शुरू कर दी गई है। वहीं, कम प्रेशर होने के कारण ज्यादा दिक्कत आ रही है जोकि जल्द ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हाउसिंग कांप्लेक्स में विभाग की ओर से लगातार पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें