कुराली। चनालो गांव की कोहीनूर एन्क्लेव में लगने वाले ट्यूबवेल के बोर के काम का उद्घाटन पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने किया। वार्ड में 35 लाख रुपये की लागत से लगने वाले ट्यूबवेल से पानी की समस्या दूर हो जाएगी। कंग ने लोगों को पानी का प्रयोग संयम से करने की अपील की। इस संबंधी करवाए समागम में कंग ने कहा कि पंजाब की मौजूदा कांग्रेस सरकार लोगों को सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। पिछली गठजोड़ सरकार की अनदेखी के कारण ही हलके के लोग सुविधाओं को तरस रहे हैं। शहर के विकास के लिए 1.50 करोड रुपये की मंजूरी मिलेगी। उन्होंने चनालो में जल्दी ही एक और ट्यूबवेल लगवाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर रमाकांत कालिया, जसविन्द्र सिंह, जगदीप कौर, संजीव टंडन, दिनेश गौतम, राजपाल बेगड़ा सहित कई गण्यमान्य उपस्थित थे।
वायदा पूरा किया : पार्षद बहादुर सिंह ओके
वार्ड नंबर-9 के पार्षद बहादुर सिंह ओके ने कहा कि शहर की कोहीनूर एन्क्लेव में लगने वाले इस ट्यूबवेल के साथ जहां वार्ड की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है वहीं, इसके साथ ही उन्होंने वार्ड वासियों के साथ किया वायदा पूरा किया है। वे पिछले काफी समय से यह मांग उभारते आ रहे थे। ओके ने कहा कि पिछली काउंसिल की बठकों में भी इस ट्यूबवेल को किसी अन्य जगह पर शिफ्ट किए जाने की मांग उठी थी लेकिन उन्होंने कॉलोनी में ट्यूबवेल लगाए जाने का मुद्दा उठाया था। बहादुर सिंह ओके ने कहा कि वे वार्ड में एक ट्यूबवेल पहले ही लगवा चुके हैं।