नयागांव। वार्ड नंबर 11 में पिछले तीन-चार दिन से लाइट कम ज्यादा होने के कारण पानी की मोटर जल गई है। इसकी वजह से एरिया में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसी समस्या को लेकर वार्ड की पार्षद ममता कोशिश और उनके पति पूर्व पार्षद सुरेंद्र कोशिश बबल ने जल विभाग के अधिकारियों से बात की। इसके बाद जल विभाग के जेई राजन त्रिहाल ने पानी की मोटर को जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया और पानी की मोटर को निकलवा कर रिपेयर करने के लिए भिजवाया।