नयागांव। अपने वार्डों में पूरी तरह से पानी न आने के कारण वार्ड नंबर-1, 4 और 8 के पार्षदों ने ओर वहां मौजूद सभी लोगों ने नगर परिषद दफ्तर में जल आपूर्ति विभाग के जेई और एसडीओ का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि जब जेई को फोन किया जाता है तो वह फोन तक नहीं उठाते। इसकी वजह से कई वार्ड में बड़ी परेशानी हो रही है।इस अवसर पर स्थानीय निवासियों में सपना शर्मा, नीना कुमारी, दीपिका, समृति, समृद्धि, रेनू, उषा सिंह, अनीता, रजनी, आशा, जमना, नीलम, कांता शर्मा, रोशनी, अंशु देवी, तनीषा ने बताया कि हमारे एरिया में पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। पूरी पूरी रात जागना पड़ रहा है, एक-एक बाल्टी पानी के लिए अधिकारी फोन ही नहीं उठाते। अधिकारी फोन नहीं उठाएंगे तो समस्या का समाधान कैसे करेंगे। यहां पर नया पानी का ट्यूबवेल लगाना है वहां पर पानी का ट्यूबवेल लगाकर सप्लाई चालू की जाए।
जेई और एसडीओ का घेराव किया
तीन माह से वार्ड-1 में काफी एरिया में पानी नहीं आ रहा। नए पानी के कनेक्शन नहीं मिल रहे न ही बिजली के कनेक्शन मिल रहे हैं। पानी के जो कनेक्शन लगे हुए हैं उनमें भी सुचारू रूप से पानी नहीं आ रहा है, लोग परेशान हैं तंग आकर आज लोगों ने वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के जेई और एसडीओ का घेराव किया नगर परिषद ऑफिस में। जल्दी से जल्दी समस्या का समाधान किया जाए। -मनजीत सिंह पार्षद वार्ड नंबर 1 नयागांव
पानी न मिलने से लोग परेशान
वार्ड-8 के चार ट्यूबवेल जनवरी 2023 से पास है, लेकिन डेढ़ साल के करीब हो गया यह अभी तक नही लगाए। इस बारे में जब अधिकारियों से मिलते हैं नगर परिषद ईओ बोलता है वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट लगाएगा। जब वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के जेई से पूछते हैं तो वह बोलता है नगर परिषद नयागांव लगाएगी। हमें सालों से ऐसे ही बेवकूफ बनाया जा रहा है इतनी गर्मी में पानी न मिलने की वजह लोग परेशान है जल्द से जल्द लगाए जाएं। -सुशील शर्मा पार्षद वार्ड-8 नयागांव
दो ट्यूबवेल के वॉल सिस्टम लिंक करें
इलाके में नगर खेड़ा के पास जो दो ट्यूबवेल लगे हैं उनमें वॉल सिस्टम कर अलग-अलग दोनों को लिंक किया जाएं। ताकि एक ट्यूबवेल किसी कारण खराब होता है तो दूसरे ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई एरिया में चालू की जा सके। ताकि पानी की दिक्कत से लोगों को जल्द से जल्द दूर किया जाए। इलाके के लोगों का कहना हे कि इस काम को जितनी जल्दी पूरा करेंगे, लोगों को इस समस्या से उतनी ही जल्दी छुटकारा मिलेगा। -विनोद बंदोलिया पार्षद वार्ड 20 नयागांव
नए ट्यूबवेल के लिए नहीं जगह
अगर अधिकारी फोन उठाते तो आधी समस्या तो वैसे ही हल हो जाए। ऊपर से सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दे रही। ट्यूबवेल लगाने के लिए मत पास कर भेजा गया है। नया ट्यूबवेल लगाने के लिए जगह की समस्या है हमारे वार्ड में ट्यूबवेल लगाने के लिए जगह भी है लेकिन वहां मशीन नहीं पहुंच रही। अगर यह ट्यूबवेल भी लग जाए तो काफी समस्या का समाधान हो सकता है। -गुरबचन सिंह पार्षद वार्ड -4, नयागांव
कोट
वार्ड नंबर-1 में जो पाइपलाइन डाली है वह छोटी है। जिसकी वजह से पानी सप्लाई में दिक्कत है। उसका एस्टीमेट बनाकर नगर परिषद को भेज दिया गया है। तीन माह से वह पास नहीं किया गया। दशमेश नगर में नया ट्यूबवेल लगाने के लिए नगर परिषद को जगह के लिए कई बार बोला पर कोई जगह उपलब्ध नहीं कराई गई। अन्य वार्डों में जो दिक्कत आ रही है नगर परिषद नयागांव न तो वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट का चार्ज संभाल रही है, न कोई फंड इश्यू कर रही है। इस कारण भी दिक्कत आ रही है। या तो नगर परिषद चार्ज ले ले, या नया काम करने के लिए फंड जारी करे। -सतपाल सिंह, जेई जल आपूर्ति विभाग, नयागांव