कुराली। ब्लॉक माजरी के गांव मानपुर शरीफ में 10 जून को हुई फार्महाउस के चौकरीदार मुन्नी लाल की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो बिहार के निवासी हैं।
आरोपी शंकर, पलटू व उसकी पत्नी अनीता को खरड़ अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। माजरी थाना प्रमुख सिमरनजीत सिंह ने बताया कि गांव मानपुर शरीफ में बिहारी निवासी मुनीलाल की हत्या हुई थी। आरोपियों से हत्या का कारण जानने के लिए पूछताछ की जाएगी।