मोहाली। सेक्टर-74ए स्थित बेस्ट क्रिकेट अकादमी में 20वें स्पोर्ट्सवाला टी-20 वीकडे कप 2026 के मुकाबले में वारपाथ वॉरियर्स ने क्रिकेट प्रेमी टीम को चार रन से हराया। वारपाथ ने पांच विकेट पर 235 रन बनाए, जबकि क्रिकेट प्रेमी की टीम चार विकेट पर 231 रन ही बना सकी। डॉ. ललित यादव ने 40 गेंदों पर 71 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद