फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंड मंजूर : जीरकपुर के वार्ड-6 का एक करोड़ से होगा कायाकल्प, लोगों को मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे वार्ड-6 निवासियों को जल्द समस्याओं से राहत मिलने वाली है। नगर परिषद की ओर से लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए करीब एक करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

पार्षद अजीतपाल सिंह ने बताया कि हाउस की बैठक में क्षेत्रवासियों की परेशानियों को देखते हुए सड़क की मरम्मत, बरसाती पानी की निकासी और सरकारी पार्क की देखरेख करने का मामला उठाया गया था। इसके बाद प्रधान उदयवीर ढिल्लों ने फंड को मंजूरी देते हुए अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सुविधाओं की है कमी
वार्ड-6 में स्थित ममता एनक्लेव कॉलोनी में सड़क की हालत काफी खराब है। लोगों को यहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क का अधिकतर हिस्सा गड्ढों में तबदील हो चुका है। इसके अलावा बरसात के दिनों में समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। निकासी प्रबंध न होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो जाता है।
विज्ञापन

पार्क की हालत भी खराब
पार्षद अजीतपाल सिंह का कहना है कि इलाके की बेहतरी के लिए कोई काम नहीं किया गया है। इसका खामियाजा कॉलोनियों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पार्क की सही देखरेख न होने के चलते लोगों ने यहां आना कम कर दिया है। जगह-जगह से ट्रैक टूट चुका है। कई बार सैर करने आए लोग घायल भी हो जाते हैं। इसके अलावा पार्क में रखे बेंच भी टूट चुके हैं। इनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
वार्ड-6 में विकास कार्य करवाने के लिए करीब एक करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया गया है। यह फंड लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए खर्च किया जाएगा। सड़कों की मरम्मत करने के अलावा बरसाती पानी की निकासी के लिए रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। -उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें