फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 12 साल से स्थायी नीति का इंतजार, 3720 वोकेशनल शिक्षकों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को पटियाला जिले के शिक्षकों ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के विद्या भवन के गेट के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पंजाब के करीब 3720 व्यावसायिक शिक्षकों का पक्का धरना जारी है। वे शिक्षा विभाग में विलय और नौकरी की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। शिक्षक 12 वर्षों से स्थायी नीति का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को पटियाला जिले के शिक्षकों ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड स्थित विद्या भवन के गेट के बाहर प्रदर्शन किया। शिक्षकों का आरोप है कि वे आउटसोर्सिंग और निजी कंपनियों के माध्यम से सेवाएं दे रहे हैं। उनकी मांगों का अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। एनएसक्यूएफ वोकेशनल टीचर्स फ्रंट, पंजाब के सदस्यों ने सरकार से कई बार बैठकें की हैं। हालांकि, कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। शिक्षकों ने कहा कि अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। उन्होंने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही। धरने में राज्य कमेटी के सदस्य और पटियाला जिला कमेटी के पदाधिकारी सहित विभिन्न जिलों के प्रधान और शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षकों की प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारी शिक्षकों के अनुसार, उन्हें लंबे समय से नौकरी की सुरक्षा नहीं मिली है। स्थायी नीति का लाभ भी उन्हें नहीं मिल रहा है। शिक्षकों ने हरियाणा का उदाहरण दिया। वहां व्यावसायिक शिक्षकों को बेहतर वेतन और नौकरी की सुरक्षा मिलती है। पंजाब में भी ऐसी ही व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें