फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एसजीपीसी के मतदान के लिए वोट बनाने की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मुख्य आयुक्त, गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए वोट बनाने की अवधि बढ़ा दी है। अब मतदाता अपना पंजीकरण 30 अप्रैल, 2024 तक कर सकते हैं। यह जानकारी जिला चुनाव अधिकारी-सह-उपायुक्त आशिका जैन ने शनिवार को दी है।उन्होंने बताया कि मुख्य आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव द्वारा जारी नई समय सारणी के अनुसार, उन्होंने चुनाव से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संबंधी मतदाता पंजीकरण का कार्य तेजी से किया जाए। उन्होंने बताया है कि मतदाता सूचियों की तैयारी और छपाई 1 मई, 2024 से 20 मई, 2024 तक होगी। इसके बाद 21 मई, 2024 को मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा और इसी दिन मतदाता सूचियों के संबंध में दावे और आपत्तियां लेने के लिए निर्वाचन क्षेत्रवार नियुक्त अधिकारियों की सूची जारी की जाएगी। वहीं दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 जून, 2024 होगी।
विज्ञापन

दावों और आपत्तियों का निस्तारण सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव, 1959 के नियम संख्या 10(3) के अनुसार 21 जून, 2024 तक किया जाएगा। इसके बाद पूरक सूचियों की तैयारी एवं मुद्रण 2 जुलाई, 2024 को किया जाएगा तथा सूची का अंतिम प्रकाशन 3 जुलाई, 2024 को किया जाएगा। एसजीपीसी चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण के लिए एक व्यक्ति को केसधारी सिख होना चाहिए।
निचले स्टाफ को आदेश जारी
उपायुक्त ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि लोगों को फॉर्म जमा करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी एवं अन्य नामित अधिकारी भी इस प्रक्रिया की नियमित समीक्षा करें ताकि मतदाता पंजीकरण को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता खुद को मतदाता के रूप में पंजीकृत करने के लिए फार्म पटवारी पास जमा कर सकते हैं और शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद या स्थानीय प्राधिकारी कर्मचारी जो संबंधित क्षेत्र के सुधार प्राधिकारी द्वारा नामित हैं, पास फॉर्म जमा कर सकते हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए फॉर्म नंबर 1 प्राप्त करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि मतदाता की आयु 21 वर्ष से कम न हो और वह केसधारी सिख हो। फॉर्म जिला प्रशासन की वेबसाइट sasnagar.nic.in से भी प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें