फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कुराली बस स्टॉप का दौरा <bha>;</bha> बसों के जरूरी रुकने के लिए स्टाफ तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। पंजाब रोडवेज रूपनगर के जनरल मैनेजर परमवीर सिंह ने कुराली बस स्टॉप का दौरा कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड पर सभी बसों के जरूरी ठहराव को लेकर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया। जीएम परमवीर सिंह ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब रोडवेज एवं पीआरटीसी की सभी बसों के लिए कुराली बस स्टैंड पर रुकना तथा यात्रियों को बैठाना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि बस स्टैंड पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रोडवेज कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो बसों की आवाजाही पर निगरानी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी बस निर्धारित ठहराव को छोड़े बिना आगे न जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें