फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वीजा लैंड इमिग्रेशन कंपनी ने दो लोगों से 13.59 लाख ठगे सेक्टर-70 की कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज

Wed, 04 Sep 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। सेक्टर-70 में वीजा लैंड इमिग्रेशन कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी थाना मटौर में वीजा लैंड इमिग्रेशन कंपनी के संचालक के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इस बार कंपनी के खिलाफ दो अलग-अलग लोगों से 13.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान निशान सिंह, कुलवीर सिंह कौड़ा, रीत कौर कौड़ा व कंपनी स्टॉफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी वीजा लैंड इमिग्रेशन कंपनी चला रहे थे।
विज्ञापन


कोटकपुरा प्रताप नगर के रहने वाले निशांत कुमार ने एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी। शिकायत में उसने कहा कि कनाडा के लिए वर्क परमिट पर जाने के लिए अखबार में कंपनी का विज्ञापन देखा था। उसने कंपनी के साथ संपर्क किया। 7 फरवरी 2023 को अपने रिश्तेदार के साथ दफ्तर आया, जिन्होंने उनसे 5.75 लाख का खर्च बताया। उसने उन्हें कनाडा जाने की रकम दे दी। इसी तरह 23 फरवरी को जब वह दफ्तर आया तो दफ्तर बंद पड़ा था। वहां उसे तरनतारन का सरदूल सिंह मिला, जिसने बताया कि उससे भी कंपनी ने 7. 85 लाख रुपये कनाडा भेजने के नाम पर लिए थे। दोनों पुलिस को शिकायत दी। मटौर पुलिस ने जांच के बाद कंपनी संचालक व उनके स्टॉफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें